Breaking News

हल्द्वानी में ठेला फड़ वालों पर प्रशासन के द्वारा कानूनी कार्यवाही किये जाने के विरोध में प्रदर्शन

Share

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

बीती रात हल्द्वानी में ठेला फड़ वालों को पूरी रात कोतवाली बैठा कर जबरन की गई कानूनी कार्यवाही के विरोध में यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष और सामाजिक कार्यकर्ता हेमन्त साहू के नेतृव में लोगो ने हल्द्वानी के नगर निगम कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया सामाजिक कार्यकर्ता साहू ने कहा प्रशासन लगातार ठेला फड़ वालों पर अत्याचार कर रहा है आए दिन अतिक्रमण के नाम पर ठेला वालों का उत्पीड़न किया जा रहा है कल जिस तरीके से बगैर किसी सूचना के ठेला वालों को समान जप्त करते हुए पूरी रात कोतवाली में आपराधियो की तरह कोतवाली में बैठाया गया वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है । साहू ने कड़ा आक्रोश जाहिर करते हुए कहा ठेला वालों का अतिक्रमण के नाम पर शोषण उत्पीड़न किसी भी कीमत में सहन नहीं किया जाएगा।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!