Breaking News

महापौर के प्रयासों के चलते रामनगर रोड पर गड्ढे भरने का कार्य शुरू हुआ

Share

महापौर के प्रयासों के चलते रामनगर रोड पर गड्ढे भरने का कार्य शुरू हुआ

काशीपुर महापौर दीपक बाली के प्रयासों के चलते बरसात के कारण टूटी रामनगर रोड पर गड्ढों के भरने का कार्य शुरू हो गया है।
उल्लेखनीय है कि भारी बारिश के चलते रामनगर रोड पर गहरे गहरे गड्ढे हो गए जिस कारण उस पर चलना दुश्वार हो गया है। आए दिन लोगों को काफी परेशानियों को झेलना पड़ता है और दुर्घटनाओं का भय बना रहता है। इधर से गुजरने वाली जनता और पर्यटकों की परेशानी को देखते हुए माहापौर दीपक बाली ने एन एच के हल्द्वानी कार्यालय को पत्र लिखकर रामनगर रोड पर हुए गड्ढे भरवाने का अनुरोध किया था जिस पर विभाग ने कार्यवाही करते हुए गढढो के भरवाने का काम शुरू कर दिया है ताकि जनता को कुछ राहत मिल सके। महापौर दीपक बाली ने कहा कि बरसातो के बाद इस सड़क को दुरुस्त कराया जाएगा ताकि इस रोड से गुजरने वाली क्षेत्र की जनता और आने जाने वाले पर्यटकों को भी कोई दिक्कत ना हो।


Share
error: Content is protected !!