Breaking News

हल्द्वानी : पैग बनाकर गिलास में डाला ही था कि पहुंच गए सिटी मजिस्ट्रेट, अब जाना पड़ा हवालात

Share

दीपक अधिकारी 

हल्द्वानी 

हल्द्वानी जिले में महिला सुरक्षा को लेकर जहां एक ओर पुलिस अभियान चला रही है तो वहीं प्रशासन भी महिलाओं और छात्राओं के सुरक्षा के मद्देनजर खुद भी पीछे नहीं है प्रशासन भी लगातार उन स्थानों का स्थलीय निरीक्षण कर रहा है जहां छात्राओं द्वारा भय या खतरा बताया गया है। इसी को देखते हुए छात्राओं द्वारा बताए गए स्थान का निरीक्षण करने पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट ने सुशीला तिवारी के पास क्रियाशाला के सामने अचानक छापेमारी की ।इस दौरान उन्होंने देखा कि सड़क किनारे बैठने के लिए लगाई गई बेंच में तीन युवक शराब पी रहे हैं। सिटी मजिस्ट्रेट AP बाजपेई ने तत्काल उन्हें पकड़ लिया और पुलिस को फोन करके तत्काल बुलाया और उन्हें हिरासत में भेज दिया। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि विभिन्न स्कूलों व अन्य स्थानों पर महिलाओं व छात्राओं की सुरक्षा के लिए जन जागरूकता के चलाए जा रहे अभियानों में जिन स्थानों का जिक्र छात्राओं व महिलाओं द्वारा किया जा रहा है लगातार उन स्थानों पर पुलिस और प्रशासन द्वारा छापेमारी और औचक निरीक्षण भी किया जा रहा है इसी कड़ी में क्रियाशाला के पास शिकायत आई थी, जिसे देखने के लिए वह शाम को निकले तो अचानक उन्हें वहां पर अराजकता का माहौल लगा इस दौरान तीन लोग शराब पीते हुए पाए गए जिन्हें तत्काल पुलिस के हवाले किया गया है।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!