Breaking News

हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र ने सीएम योगी से की मुलाकात

हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र ने सीएम योगी से की मुलाकात

उत्तराखंड से जुड़ी कई समस्याओं पर चर्चा की

Advertisement

लखनऊ हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की,

सांसद ने अपने संसदीय क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

इस दौरान सांसद रावत ने IIT रुड़की परिसर के अंतर्गत उत्तर प्रदेश की भूमि को संस्थान को उपलब्ध कराने का अनुरोध किया उनका कहना है की भूमि उपलब्ध होने से
शोध एवं नवाचार की दिशा में और अधिक प्रगति हो सकेगी साथ ही उन्होने
किसानों की उत्पादकता और सिंचाई सुविधा को सुदृढ़ करने हेतु इकबालपुर-नागल सिंचाई परियोजना पर त्वरित कार्रवाई करने का आग्रह भी किया,
सांसद रावत ने रुड़की–मंगलौर नहर के किनारे किसानों की सुविधा और क्षेत्रीय विकास के लिए ठोस एवं दीर्घकालिक योजना बनाने की भी बता की
जिस पर सीएम योगी ने गंभीरता से विषयों पर विचार करते हुए सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया।

Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.