Breaking News

खटीमा में मुख्यमंत्री धामी ने सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

खटीमा में मुख्यमंत्री धामी ने सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

खटीमा : पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को खटीमा स्थित लोहियाहेड हेलीपैड पर जनता एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जन समस्याओं का शीघ्र समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से किसानों की समस्याओं पर ध्यान देते हुए अधिकारियों को खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है ताकि कृषि कार्य प्रभावित न हों।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश भट्ट, महामंत्री रमेश जोशी, गोविंद टम्टा, डॉ. नवीन भट्ट, अमित कुमार पांडे, भवानी भंडारी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
कार्यक्रम में नितिन सिंह भदौरिया, अजय गणपति, दिवेश शासनी, पंकज उपाध्याय एवं डॉ उत्तम सिंह नेगी सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Advertisement

Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.