Breaking News

जे.के. कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन

जे.के. कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन

बिलासपुर : जे.के. कॉन्वेंट स्कूल पईपुरा के तीन होनहार विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर की टीम में जगह बनाई है। विद्यालय के छात्र मयंक पाल, साहिबदीप सिंह और अनमोलदीप सिंह का चयन 4th नेशनल टी-10 टेनिस बॉल क्रिकेट चैम्पियनशिप के लिए किया गया है।

यह प्रतियोगिता 11 से 14 सितम्बर 2025 तक पुरी, ओडिशा में आयोजित की जाएगी। विद्यार्थियों के इस चयन से विद्यालय परिवार, अभिभावकों और क्षेत्र में हर्ष की लहर है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रवि कांत मौर्य, प्रबंधक लखविंदर सिंह एवं कोच ने चयनित विद्यार्थियों का सम्मानित कर उन्हें शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर परमजीत कौर, मनप्रीत कौर, अमित राय, मंजोत सिंह, विभास कुमार , पलविंदर सिंह उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.