Breaking News

हल्द्वानी में जादूगर अजूबा का भव्य इंद्रजाल शो, 1 सितंबर से होगा शुभारंभ

Share

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी शहर में विश्व प्रसिद्ध जादूगर सम्राट अजूबा का इंद्रजाल शो भव्य रूप से शुरू होने जा रहा है। एक सितंबर रविवार को क्रिस्टल लॉन, रामपुर रोड, हल्द्वानी में इस जादू शो का शुभारंभ होगा। जादूगर अजूबा ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात की जानकारी दी। इस अवसर पर निवर्तमान मेयर जोगेंद्र रोतेला, एसपी सिटी हल्द्वानी प्रकाश चंद्र, और सीओ सिटी नितिन लोहनी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे और दीप प्रज्वलित कर इस शो की शुरुआत करेंगे। जादूगर अजूबा ने बताया कि उनके जादू की कला, विज्ञान और सामाजिक संदेशों को लेकर देशभर में सराहना की जा रही है। हल्द्वानी के दर्शकों को विशेष कार्यक्रम दिखाने पर उन्होंने आभार व्यक्त किया।शो में दर्शकों को कई अद्भुत जादू के करतब देखने को मिलेंगे जैसे मंच पर अचानक पोशाक बदलना, लड़की को हवा में झुलाना, लड़की को गोरिल्ला में तब्दील करना और खतरनाक स्टंट मैजिक अंडर वाटर डेथ चैलेंज एक्ट। शो का आयोजन हल्द्वानी के वरिष्ठ पत्रकार मुकेश सक्सेना और प्रबंधक रुद्र प्रताप सिंह द्वारा किया गया है। सोमवार से रोजाना दो शो दोपहर 1 बजे और शाम 7 बजे आयोजित किए जाएंगे। शनिवार और रविवार को तीन शो दोपहर 1 बजे, 4 बजे और शाम 7 बजे होंगे। टिकट स्थल पर सुबह 10 बजे से प्राप्त किए जा सकेंगे, जबकि ऑनलाइन टिकट www.jadugarajooba.com से एडवांस में भी खरीदे जा सकते हैं।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!