Breaking News

महानगर युवा कांग्रेस हल्द्वानी द्वारा देश व प्रदेश मे बड़ते हुए महिला अपराध के मामलों को लेकर mbpg महाविध्यालय के बहार से sdm कोर्ट हल्द्वानी तक cbi जाँच की माँग को लेकर पद यात्रा निकाली

Share

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

आज महानगर युवा कांग्रेस हल्द्वानी द्वारा देश व प्रदेश मे बड़ते हुए महिला अपराध के मामलों को लेकर mbpg महाविध्यालय हल्द्वानी के बहार से sdm कोर्ट हल्द्वानी तक cbi जाँच की माँग को लेकर व दोषियों को फाँसी की सजा दिलाने की माँग को लेकर पद यात्रा निकाल कर केन्द्र व राज्यसरकार के खिलाफ जमकर रोष जताया और अत्याचार में रोक लगाने की मांग उठाई। सैकड़ो की तादाद महिलाओं ,युवाओं व छात्रा छात्राओं ने इस मौके पर जोरदार नारेबाजी करते हुये केंद्र की मोदी सरकार को आड़े हाथ लिया। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने कहा कि प्रदेश में महिला अपराधों के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं और प्रदेश सरकार अपनी जिम्मेदारियों से पीछे हट रही है।विधायक सुमित ह्रदेश ने कहा रुद्रपुर में नर्स के साथ हुए जघन्य बलात्कार और हत्या के मामले में पुलिस और प्रशासन की उदासीनता और गैर-जिम्मेदाराना रवैये के खिलाफ प्रदेश महिला कांग्रेस नेत्रियों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान, पुलिस प्रशासन ने जो बर्बरता दिखाई, वह निंदनीय है। महानगर अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक ने कहा की महिला अपराध के मामले दिन प्रतिदिन बड़ते जा रहे और सरकार इस पर लगाम लगने मे नकमियाब तो हैं ही ना ही दोषियों को सजा हो रही हैं प्रदेश मे हुए सभी महिला अपराध के मामलों में युवा कांग्रेस cbi माँग की जाँच कर्ती है । इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल झिमवाल महानगर अध्यक्ष गोविन्द बिष्ट पूर्व अध्यक्ष सतीश नैनवाल युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मीमांशा आर्या ,nsui प्रदेश महासचिव रक्षित सिंह बिष्ट हेमन्त साहू , खजान पांडे ,महेश काण्डपाल, सावन सिंह पाथनी ,गीता बहुगुणा, महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जया कर्नाटक, भगवती बिष्ट ,रमा शर्मा, नाजिम आंसारी ,युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव राधा आ,र्या प्रीती आर्या, संजय जोशी, पूर्वा छात्र संघ अध्यक्ष लाल सिंह पवार ,आयुष नागर , राहुल मिश्रा , सुशील कनवाल , राहुल रावत , सुमित लोहनी , राहुल पंथ , जितु बिष्ट , अशोक विश्वास , सौरभ कुमार , अंशुमन आर्य , प्रियांशु , गौरव पपोल , कमल तेवारी आदी लोग उपस्थित थे ।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!