Breaking News

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर नैनीताल दुग्ध संघ ने दुग्ध उत्पादकों को बांटे 25 लाख रुपए का बोनस

Share

दीपक अधिकारी

कालाढूंगी

नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड लालकुआ द्वारा कालाढूंगी में आज एक बृहद दुग्ध उत्पादक ओरिएंटल कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कालाढूंगी कोटाबाग क्षेत्र के लगभग 600 दुग्ध उत्पादकों द्वारा प्रतिभाग किया गया एवं मा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की मन की बात के113 वें एपिसोड को सुना। कार्यक्रम में वर्ष 2023-24 का बोनस वितरण कार्यक्रम का भी शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने बताया कि नैनीताल दुग्ध संघ दुग्ध उत्पादकों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ करने को प्रतिबद्ध है तथा उत्पादकों की मेहनत का परिणाम है कि संस्था लगातार लाभ अर्जित कर रही है। आज 8 दुग्ध समितियों को लगभग 25 लाख रुपए बोनस वितरण किया गया तथा दुग्ध संघ की ओर से 4 लाख की आर्थिक सहायता वितरित की गई इस अवसर पर बोरा ने बताया कि दुग्ध संघ इस बार अपने उत्पादकों को 2करोड़ 1 लाख रुपए बोनस वितरित करेगा जो गत वर्ष से 50 लाख अधिक है साथ ही पूरे जनपद में उत्पादकों को कुल 8 करोड़ रुपए बोनस वितरित किया जायेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संजय खेतवाल ने बताया कि राज्य सरकार दुग्ध उत्पादकों के उत्थान हेतु प्रयासरत है सरकार की योजनायें आम दुग्ध उत्पादक तक पहुचाना हमारी प्राथमिकता है।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!