नानकमत्ता में 4 लाख की स्मैक संग तस्कर दबोचानशे के सौदागर पर पुलिस का शिकंजा, 4 लाख की स्मैक के साथ दबोचा

खबरीलाल खोज (मनीष बावा)नानकमत्ता। ऊधम सिंह नगर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत की स्मैक बरामद हुई है।
एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी खटीमा के पर्यवेक्षण में कोतवाली नानकमत्ता पुलिस ने कार्रवाई की। प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सुनखरीकाला निवासी गुरवचन सिंह (56) को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी के पास से 14.89 ग्राम शुद्ध स्मैक बरामद हुई। बरामद स्मैक की कीमत करीब चार लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली नानकमत्ता में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मनोज जोशी, उपनिरीक्षक संजय कुमार, कांस्टेबल नवीन जोशी और महिला कांस्टेबल अमीना बानो शामिल रहे।

