Breaking News

छात्राओं ने दिखाया साहस, कराटे के दम पर मनचलों को सिखाया सबक, देखें वीडियो

Share

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी में महिलाओं और छात्राओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के प्रति बढ़ती जागरूकता और आत्मरक्षा की तकनीकों के ज्ञान ने अब हल्द्वानी की बेटियों को और भी मजबूत बना दिया है। हाल ही में, हल्द्वानी के भोटिया पड़ाव चौकी के पीछे ठंडी सड़क पर दो कराटे प्रशिक्षित छात्राओं ने अपने साथ बदसलूकी करने वाले मनचलों को करारा जवाब दिया यह घटना उस समय घटी जब ये छात्राएं ठंडी सड़क से गुजर रही थीं और दो मनचले उन्हें परेशान करने लगे छात्राओं ने तुरंत अपने कराटे प्रशिक्षक महेंद्र भाकुनी द्वारा सिखाए गए आत्मरक्षा के इस्तेमाल करते हुए उन मनचलों की जमकर धुनाई कर दी। यह साहसी घटना कैमरे में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। कराटे कोच महेंद्र भाकुनी, जो भोटिया पड़ाव चौकी के पास स्थित पार्क में बच्चों को कराटे का प्रशिक्षण देते हैं, ने इस घटना की सराहना की और कहा कि इस तरह की आत्मरक्षा की शिक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है ताकि बच्चे और महिलाएं खुद को सुरक्षित रख सकें।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!