Breaking News

सरकार है कि हाईकोर्ट के आगे भी बहाने बनाने से नहीं चूकती जोशी

Share

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्य मंत्री ललित जोशी ने निकाय और पंचायत चुनाव को सरकार द्वारा एक साथ कराए जाने की सुगबुगाहट को लेकर राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोला है। ललित जोशी ने सरकार पर निकाय चुनाव को जानबूझकर रोके जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार में हालात इतने बुरे हो गए हैं कि हाईकोर्ट को भी चुनाव कराने के लिए हस्तक्षेप करना पड़ रहा है उसके बावजूद भी यह सरकार कोई न कोई बहाना बनाकर चुनाव को पीछे धकेलना चाहती है, लेकिन जनता सब जानती है भाजपा को इससे कोई फायदा नहीं होगा। उल्टा लोग यह समझने लगे हैं की चुनाव आयोग और सरकार का गठजोड़ लोकतंत्र के लिए खतरा बनता जा रहा है। इसका परिणाम राज्य सरकार को भुगतना पड़ेगा


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!