Breaking News

आज हल्द्वानी में बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया विद्यालय के निदेशक श्री वी0 बी0 नैनवाल जी प्रधानाचार्य श्री जे0 पी0 सिंह जी व प्रशासनिक अधिकारी श्री मनीष नैनवाल जी द्वारा सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के चित्र पर माल्यार्पण कर केट कटिंग के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात् विद्यार्थियों ने शिक्षकों के सम्मान में अनेक रंगारंग कार्यक्रम किए, जिसमें शिक्षकों ने भी नृत्य, गायन की सुंदर प्रस्तुति दी। विद्यालय द्वारा पिछले सात साल से कार्यरत शिक्षकों को प्रशंसा पत्र तथा परितोषिक के रुप में धनराशि पुरस्कार स्वरुप प्रदान की। अंत में विद्यालय के निदेशक श्री वी0 बी0 नैनवाल जी ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें बच्चों के साथ भावनात्मक रिश्ता जोड़ना चाहिए उनमें अच्छे संस्कार विकसित करने चाहिए जिससे वे अपने परिवार व अपनों का महत्व समझ सकें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.