Breaking News

परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई,733 वाहनों का कि चलान 55 सीज,

Share

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

मुख्यालय के निर्देश पर परिवहन विभाग द्वारा हल्द्वानी परिवहन संभाग अंतर्गत यातायात के नियमों की उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की गई है आरटीओ एनफोर्समेंट हल्द्वानी नंदकिशोर ने बताया कि मुख्यालय के निर्देश पर दो दिनों के लिए विशेष चेकिंग अभियान की कार्रवाई की गई जहां 16 और 17 अगस्त को बड़े पैमाने पर चेकिंग अभियान चलाई गई जहां परिवहन विभाग की 12 टीमों को चेकिंग अभियान के लिए लगाया गया जिसके तहत यातायात के नियमों को उल्लंघन करने पर 733 वाहनों की चलान की कार्रवाई की गई है जबकि 55 वाहनों को सीज कर दिया गया है उन्होंने बताया कि यात्री ओवरलोड के मामले में 71 वाहनों का चालान किया गया है जबकि 28 भारी वाहन, 22 ओवर स्पीड, 22 भारी वाहन यात्री, 20 मोबाइल फोन प्रयोग करने, 183 बिना हेलमेट 48 सीट बेल्ट, 29 बिना परमिट 96 बिना फिटनेस, 158 बिना बीमा, 110 बिना प्रदूषण सर्टिफिकेट, 137 बिना लाइसेंस, 16 प्रेशर होरन 193 बिना टैक्स जबकि 253 अन्य मामलों में चलान की कार्रवाई की गई है. जबकि 83 मामलों में चालक के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की संस्कृति की गई है उन्होंने बताया सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है समय समय पर अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की जाती है उन्होंने बताया कि पहाड़ों पर यातायात के नियमों को उलंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ भी लगातार अभियान चला कर कार्रवाई की जा रही है कई बार देखा जाता है कि टैक्सी चालक ओवरलोड सवारियां लेकर जाते हैं ऐसे में यात्रियों को भी जागरूक रहने की जरूरत है और ओवरलोड वाहनों में सफर न करें जिसको लेकर परिवहन विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जाएगी


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!