Breaking News

32 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Share

32 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

 

रुद्रपुर/काशीपुर। जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आईटीआई थाना पुलिस और एसओजी काशीपुर की संयुक्त टीम ने 108 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की कीमत करीब 32 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, 10 अप्रैल को खोखरा मंदिर रोड स्थित श्मशान घाट के पास चेकिंग के दौरान एक काली स्कूटी को रुकने का इशारा किया गया। इस पर सवार दो युवक भागने लगे, लेकिन कुछ दूरी पर गिरकर पकड़े गए। तलाशी में सचिन कुमार के पास से 68 ग्राम और सुनील कुमार के पास से 40 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
पकड़े गए आरोपितों की पहचान सचिन कुमार निवासी खड़कपुर देवीपुरा और सुनील कुमार निवासी खड़कपुर बाजार कॉलोनी लाइन पार के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ पहले से भी एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी (UK18V-4288) भी बरामद कर ली है। दोनों आरोपितों के खिलाफ कोतवाली आईटीआई में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
एसएसपी के निर्देशन में जिले में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।


Share
error: Content is protected !!