Breaking News

मौसम अलर्ट: ऊधमसिंह नगर में 1 सितम्बर को सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे

मौसम अलर्ट: ऊधमसिंह नगर में 1 सितम्बर को सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे

मनीश बावा ( ख़बरीलाल ख़ोज ) ऊधमसिंह नगर, :भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 31 अगस्त से 04 सितम्बर 2025 तक उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों में भारी वर्षा, गर्जना तथा आकाशीय बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की गई है। इसके अंतर्गत जनपद ऊधमसिंह नगर को 31 अगस्त को रेड अलर्ट और 1 सितम्बर को ऑरेंज अलर्ट की श्रेणी में रखा गया है।

Advertisement

लगातार हो रही वर्षा और संभावित आपदा को देखते हुए, आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की धारा 30(2) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिलाधिकारी ने 1 सितम्बर 2025 (सोमवार) को जिले के समस्त

राजकीय,

परिषदीय,

सहायता प्राप्त,

मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक),

एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों
के संचालन पर एक दिन की रोक लगाने के आदेश जारी किए हैं।

⚠️ कड़ी चेतावनी:

जिलाधिकारी द्वारा सभी तहसील एवं संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। आदेश की अवहेलना की स्थिति में संबंधित विद्यालय या संस्था के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के अंतर्गत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.