Breaking News

राजकीय महाविद्यालय पतलोट की समस्याओं को लेकर पतलोट बाजार में क्यों करा गया प्रदर्शन क्या रही इसकी वजह

Share

पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री हरीश पनेरु के नेतृत्व में एक धरना प्रदर्शन छात्र नेता कमल मेवाड़ी की अध्यक्षता में राजकीय महाविद्यालय पतलोट की समस्याओं को लेकर पतलोट बजार मे किया गया जिसमें पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री हरीश पनेरु कहा कि राजकीय महाविद्यालय पतलोट की बिल्डिंग भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है विल्डिंग पुरी होने से पहले ही टपकने लग गई है जिसको लेकर छात्र नेता कमल मेवाड़ी समय समय पर शासन प्रशासन को अवगत कराते आये है लेकिन कोई नहीं सुनता है मजबूरन आज धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है जिस पर पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री हरीश पनेरु ने उपजिलाधिकारी धारी से दूरभाष पर बात कर मामले से अवगत कराया उपजिलाधिकारी धारी ने बताया कि निर्माण एजेंसी मंडी परिषद को उक्त अनियमितता के सम्बन्ध में पत लिखा जा चुका है फिर से रिमाइंडर किया जायेगा धरना प्रदर्शन में पहुंचे पूर्व विधायक श्री दान सिंह भंडारी ने आश्वासन दिया कि किसी हालत में भ्रष्टाचार सहन नहीं किया जाएगा वे खुद मामले की जांच करवाकर बिल्डिंग ठीक करवाने का काम करूंगा इस लिए आज का धरना प्रदर्शन समाप्त किया जाए मैके पर पहुंचे प्राचार्य डॉ यादव द्वारा भी आश्वासन दिया कि विल्डिंग ठीक होने तक उसे हैंडओवर नहीं किया जायेगा तथा प्रवक्ता औ की नियुक्ति के मामले 12/9/24 को पूरा करने का आश्वासन दिया तब जाकर धरना प्रदर्शन समाप्त करने के लिए छात्र छात्राएं सहमत हुए पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री हरीश पनेरु ने कहा है कि क्षेत्रीय विधायक भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं कम से कम शिक्षा के मन्दिर को तो छुड़वा देते पुरे क्षेत्र में भ्रष्टाचार हो रहा विधायक खामोश क्यों रहते है इसक ज़बाब देना पड़ेगा


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!