Breaking News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नानकमत्ता पहुंचकर पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा के पिता स्व. फिरू सिंह को दी श्रद्धांजलि, शोक संतप्त परिवार से की मुलाकात…

(ख़बरीलाल ख़ोज ) मनीश बावा :नानकमत्ता: उत्तराखण्ड के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी आज अपने एक दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत नानकमत्ता के ग्राम चीतल बाग पहुँचे। यहाँ उन्होंने पूर्व विधायक श्री प्रेम सिंह राणा के पैतृक आवास जाकर उनके पिता स्वर्गीय श्री फिरू सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।

माननीय मुख्यमंत्री ने स्व. श्री फिरू सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में राज्य सरकार और वे स्वयं परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, मेयर विकास शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, जिलाध्यक्ष भाजपा कमल जिंदल, पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण जय किशन, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी कौशतुभ मिश्रा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, क्षेत्रीय जनता तथा प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.