Breaking News

नेत्रदान कर रोशनी छोड अमर हो गयी चंद्रकांता 

अपनी नेत्रदान कर रोशनी छोड अमर हो गयी चंद्रकांता
रुद्रपुर : महाराजा अग्रसेन ग्लोबल चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित सी आर मित्तल नेत्रदान केंद्र के चेयरमैन श्री एस के मित्तल की उपस्थिति एवं मेडिकल डायरेक्टर डॉ एल एम उप्रेती के निर्देशन में आवास विकास , रुद्रपुर निवासी श्री मनीष बांबा एवं दीपक बंबा जी की माता जी श्रीमती चंद्रकांता बांबा (पत्नी स्व. प्रेमपाल बांबा) के निधन के पश्चात आई टेक्नीशियन मनीष रावत एवं सतेंद्र मिश्रा द्वारा नेत्रदान का कार्य संपन्न किया गया। अब उनकी आंखों से दो नेत्रहीन इस अनमोल दुनिया को देख सकेंगे।
इस सफल नेत्रदान के लिए महाराजा अग्रसेन ग्लोबल चेरिटेबल ट्रस्ट के श्री एस के मित्तल ओमप्रकाश सिंघल,देवीशंकर अग्रवाल,अर्जुन गुप्ता,अशोक बंसल ने परिवार के सदस्यों मनीष बांबा, दीपक बांबा, जुगल बांबा,संजय जुनेजा, विनीत बत्रा सोचो डिफरेंट संस्था के संदीप चावला, विकास भूसरी एवं अन्य गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त किया

Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.