Breaking News

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का भाजपा पर तीखा हमला, कांग्रेस की जीत का किया दावा

Share

दीपक अधिकारी

 

हल्द्वानी

 

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत का स्वराज आश्रम में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश भी उपस्थित थे। मीडिया से बातचीत के दौरान हरीश रावत ने हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत का आत्मविश्वास जताया। उन्होंने भाजपा और गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के गठबंधन पर सवाल उठाने वाले भाजपा के नेता भूल गए हैं कि उन्होंने खुद पीडीपी के साथ गठबंधन किया था, जिसके बाद जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद ने जन्म लिया।हरीश रावत ने विश्वास के साथ कहा कि जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के विधानसभा चुनावों में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ेगा। वहां के लोग कांग्रेस के गठबंधन का समर्थन कर रहे हैं और भाजपा का गठबंधन नापाक है।इसके साथ ही, हरीश रावत ने राज्य सरकार पर निकाय चुनाव को लेकर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि विधानसभा में बिल पारित होने के बाद उसे प्रवर समिति को भेजना संसदीय परंपराओं का उल्लंघन है सरकार को नया बिल सदन में पेश करना चाहिए था, लेकिन ऐसा न करके वह निकाय चुनाव से बचने की कोशिश कर रही है क्योंकि उसे हार का डर सता रहा है। उन्होंने राज्य सरकार से एक दिन का विशेष सत्र बुलाने और जल्द से जल्द निकाय चुनाव कराने की मांग की।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!