Breaking News

हल्द्वानी : राजकीय शिक्षक संघ के शिष्टमंडल ने विधायक सुमित से अपनी समस्याओं को लेकर की मुलाकात

Share

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

आज राजकीय शिक्षक संघ, उत्तराखण्ड के शिष्टमंडल ने विधायक सुमित हृदयेश से उनके आवास पर मुलाकात की। शिष्टमंडल ने अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर एक ज्ञापन प्रस्तुत किया और सदन में उनकी आवाज़ उठाने का अनुरोध किया।विधायक सुमित हृदयेश ने शिष्टमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षक हमारे समाज की नींव हैं, और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए वे पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। विधायक ने यह भी कहा कि वे सदन में शिक्षकों के हितों की आवाज़ बुलंद करेंगे और उनके लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करेंगे। इस दौरान राजकीय शिक्षा संघ के ज़िलाध्यक्ष डा.विवेक पाण्डे, रेखा धनिक, गिरीश चन्द्र जोशी, संगीता जोशी, त्रिलोक चन्द्र बृजवासी, गिरीश चन्द्र कांडपाल, हिमांशु पांडेय, डा.दिनेश जोशी सहित अन्य लोग मौजूद थे।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!