Breaking News

राजीवनगर में गूंजा महानाम संकीर्तन, तनेजा-गाबा-मुंजाल ने टेका माथा 

Share

राजीवनगर में गूंजा महानाम संकीर्तन, तनेजा-गाबा-मुंजाल ने टेका माथा
ख़बरीलाल खोज (मनीश बावा) रूद्रपुर। वार्ड 35 राजीवनगर में आयोजित सार्वजनिक श्री श्री अखण्ड महानाम संकीर्तन में क्षेत्र के समाजसेवी जगदीश तनेजा, सुशील गाबा और सचिन मुंजाल अपने साथियों सहित पहुंचे और विधिवत माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान संकीर्तन कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सभी अतिथियों का पटका पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।
समाजसेवी जगदीश तनेजा ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इतने भव्य धार्मिक कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कमेटी द्वारा की गई व्यवस्थाएं और अनुशासन सराहनीय हैं। उन्होंने सभी वार्डवासियों को बधाई देते हुए कमेटी को साधुवाद प्रेषित किया।
वहीं सुशील गाबा ने कहा कि “हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे” के मधुर संकीर्तन की ध्वनि से वातावरण भक्तिमय हो गया है और इस 24 प्रहर के विराट महायज्ञ में शामिल होकर जीवन धन्य हो जाता है।
पार्षद प्रतिनिधि सचिन मुंजाल ने कहा कि इस संकीर्तन महायज्ञ और भंडारे में सेवा एवं भजन श्रवण करने वाले श्रद्धालुओं पर प्रभु का विशेष आशीर्वाद बरसता है।
इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष गणेश सरकार, उपाध्यक्ष विकास विश्वास, सिद्धान्त ग्रोवर, गौतम घरामी, खगोपति विश्वास, अमित सरकार सहित बड़ी संख्या में राजीवनगर के श्रद्धालु मौजूद रहे।


Share
error: Content is protected !!