Breaking News

छतरपुर से निर्विरोध प्रधान बनने हरीश भट्ट ने विधायक शिव अरोरा के आवास पहुंचकर जताया आभार! विधायक अरोरा बोले हरीश भट्ट का निर्विरोध प्रधान बनना लोकतंत्र के लिये सुखद पहल

Share

छतरपुर से निर्विरोध प्रधान बनने हरीश भट्ट ने विधायक शिव अरोरा के आवास पहुंचकर जताया आभार! विधायक अरोरा बोले हरीश भट्ट का निर्विरोध प्रधान बनना लोकतंत्र के लिये सुखद पहल

रुद्रपुर। लोकतंत्र की खूबसूरती मे रुद्रपुर विधानसभा के अन्तर्गत आने वाले छतरपुर ग्राम एक नई मिसाल बना है जहाँ मौजूदा प्रधान व भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष हरीश भट्ट निर्विरोध प्रधान चुनें गये।
वही निर्विरोध प्रधान बनने के बाद हरीश भट्ट अपने समर्थकों संग विधायक शिव अरोरा के आवास अपने समर्थको संग पहुँचे ओर निर्विरोध प्रधान बनने पर विधायक शिव अरोरा का आभार जताया व आशीर्वाद लिया।
वही विधायक शिव अरोरा बोले निश्चित रूप से छतरपुर ग्राम अपने आप मे मिसाल बनी है जिन्होंने निवर्तमान प्रधान द्वारा उस क्षेत्र मे किये गये कार्यों को संतोषजनक मना व हरीश भट्ट को निर्विरोध प्रधान चुनकर लोकतंत्र मे एक सुखद मिसाल कायम की,
विधायक आवास पहुँचने पर शिव अरोरा ने उनका स्वागत किया ओर कहा निश्चित रूप से छतरपुर क्षेत्र के विकास के लिये जो भी कार्य होंगे किये जायेगे साथ ही हरीश भट्ट को निर्विरोध प्रधान बनने पर शुभकामनाएं व उनके नए कार्यकाल के लिए बधाई दी।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष जगदीश विश्वास, जिला महामंत्री भाजपा अमित नारंग, मयंक कक्कड़, मनोज मदान, महेंद्र आर्य, प्रेम सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे।


Share
error: Content is protected !!