Breaking News

पंचायत चुनाव के लिए उधम सिंह नगर में किए गए प्रेक्षक नियुक्त, रुद्रपुर, गदरपुर, खटीमा,में इन्हें मिली जिम्मेदारी

Share

पंचायत चुनाव के लिए उधम सिंह नगर में किए गए प्रेक्षक नियुक्त, रुद्रपुर, गदरपुर, खटीमा,में इन्हें मिली जिम्मेदारी

रूद्रपुर :- उप जिला निर्वाचन अधिकारी कौस्तुभ मिश्र ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय सामान्य निर्वाचन-2025 के मतदान एवं मतगणना को स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने हेतु जनपद के विकासखण्डों में प्रेक्षक नियुक्त किया है। उन्होने बताया कि विकास खण्ड गदरपुर व बाजपुर हेतु अपर सचिव पेयजल अपूर्वा पाण्डेय को प्रेक्षक नियुक्त किया है, जिनका ई-मेल-apurvapandey29@gmail.com व मोबाईल नम्बर-8650900030 है। इसी तरह विकास खण्ड खटीमा व सितारगंज हेतु अपर सचिव जलागम, वित्त विभाग व अपर निदेशक जलागम हिमांशु खुराना को प्रेक्षक नियुक्त किया है, जिनका ई-मेल-himanshu.khurana@ias.nic.in, khrn.hmnsh@gmail.com व मोबाईल नम्बर-9711011289 है। विकास खण्ड जसपुर, काशीपुर व रूद्रपुर हेतु अपर सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग रोहित मीणा को प्रेक्षक नियुक्त किया है, जिनका मोबाईल नम्बर-7060731031 है।


Share
error: Content is protected !!