मेडिसिटी पर घोटाले का साया ! नोटिस, शिकायतें और अब दबाव—रुद्रपुर में आखिर कौन दबा रहा सच
ख़बरीलाल खोज ( मनीश बावा ) रुद्रपुर के किच्छा रोड स्थित द मेडिसिटी हॉस्पिटल एक बार फिर विवादों के केंद्र में है। अस्पताल को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद कई शिकायतकर्ताओं ने ईएसआईसी अस्पताल में ईलाज से संबंधित गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र सौंपे थे।
इन शिकायतों के आधार पर ईएसआईसी अस्पताल ने मेडिसिटी हॉस्पिटल को कारण बताओ नोटिस जारी किया। जांच के दौरान नोटिस में यह भी उल्लेख किया गया कि कुछ दस्तावेजों में मोहर और हस्ताक्षर जाली हैं। अस्पताल प्रबंधन से 15 दिनों के भीतर जवाब मांगा गया था।
मामला यहीं नहीं रुका—इसके बाद एक शिकायतकर्ता ने दिल्ली स्तर पर भी शिकायत दर्ज कराई, जिसमें लाखों रुपये के घोटाले के आरोप लगाए गए। यह पूरा मामला 7 मार्च को “खबरीलाल खोज” पर प्रकाशित हुआ, जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने खबर को दबाने के आरोपों के बीच पोर्टल को मानहानि नोटिस भेज दिया।
इधर, आज रुद्रपुर सिडकुल और शहर के कई संगठन व कंपनियों के प्रतिनिधि मेडिसिटी हॉस्पिटल को पुनः सुचारु करने की मांग को लेकर ईएसआईसी हॉस्पिटल रुद्रपुर पहुंचे।

और फिर कुछ पत्र ईएसआईसी अस्पताल में सौंपे गए हैं, लेकिन इन पत्रों ने पूरे मामले को और संदिग्ध बना दिया है। कि इन सभी पत्रों की भाषा लगभग एक जैसी है, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि कहीं ये पत्र सुनियोजित तरीके से तैयार तो नहीं किए गए।

लेकिन बड़ा सवाल अब भी कायम है—
👉 पहले हुए कथित घोटाले और शिकायतों की जांच का क्या हुआ?
👉 क्या मामले को दबाने की कोशिश हो रही है?
👉 कहीं सिडकुल की कंपनियों और कुछ संगठनों की मिलीभगत से कोई बड़ा खेल तो नहीं चल रहा?
फिलहाल, इन तमाम सवालों के जवाब अभी भी अधर में हैं।
📢 *नोट*:
इस पूरे मामले में अगला बड़ा खुलासा जल्द सामने लाया जाएगा।

