Breaking News

किच्छा की 6 दर्दनाक सड़क दुर्घटनाओं की होगी मजिस्ट्रियल जांच, डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने दिए आदेश

किच्छा की 6 दर्दनाक सड़क दुर्घटनाओं की होगी मजिस्ट्रियल जांच, डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने दिए आदेश

रुद्रपुर: किच्छा क्षेत्र में हुई छह गंभीर सड़क दुर्घटनाओं को लेकर जिला मजिस्ट्रेट नितिन सिंह भदौरिया ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। जांच के लिए उपजिलाधिकारी किच्छा गौरव पाण्डेय को जांच अधिकारी नामित किया गया है।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि सभी दुर्घटनाओं के कारणों, परिस्थितियों एवं जिम्मेदारियों की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।
जांच अधिकारी के अनुसार जिन दुर्घटनाओं की जांच की जा रही है, उनमें सिरौलीकला, लालपुर, पुलभट्टा, रिलायंस पेट्रोल पंप क्षेत्र, पुलभट्टा ओवरब्रिज तथा खालसा ढाबा के सामने हाईवे पर हुई दुर्घटनाएं शामिल हैं। इन हादसों में कई लोगों की मौत हुई जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे।
उपजिलाधिकारी गौरव पाण्डेय ने बताया कि इन मामलों में जांच प्रक्रिया जारी है। यदि किसी व्यक्ति के पास इन दुर्घटनाओं से संबंधित कोई जानकारी, साक्ष्य, दस्तावेज या अपना पक्ष प्रस्तुत करना हो तो वह 30 जून 2026 तक किसी भी कार्य दिवस में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच उनके कार्यालय में उपस्थित होकर बयान दर्ज करा सकता है।
प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि जांच में सहयोग कर तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध कराएं ताकि दुर्घटनाओं के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके और जिम्मेदार पक्षों के खिलाफ उचित कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।

Advertisement

Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.