सितारगंज में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान का भव्य आयोजन
526 लोगों ने लिया भाग, 525 लाभार्थियों को योजनाओं का मिला लाभ
सितारगंज: “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के अंतर्गत सोमवार को नगर पालिका परिषद सितारगंज क्षेत्र के रामलीला मैदान में एक विशाल जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) ने की।
कार्यक्रम में पशुपालन, दुग्ध विकास, मत्स्य पालन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, कौशल विकास एवं सेवायोजन मंत्री सौरभ बहुगुणा, भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिन्दल तथा नगर पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा लाभार्थियों को चेक एवं विभिन्न योजनाओं की सामग्री का वितरण किया गया।
मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” सरकार की एक अनूठी और जनहितकारी पहल है, जिसके माध्यम से सरकार स्वयं जनता के द्वार तक पहुँचकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रही है। उन्होंने लोगों से योजनाओं के प्रति जागरूक होकर अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।
26 प्रार्थना पत्र प्राप्त, 15 का मौके पर निस्तारण
जनसेवा शिविर में कुल 526 लोगों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान 26 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 15 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रार्थना पत्रों के शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने, प्रमाण पत्रों का त्वरित निर्गमन सुनिश्चित करने तथा शिविर में आए प्रत्येक पात्र व्यक्ति को लाभान्वित करने के निर्देश दिए गए।
स्वास्थ्य विभाग ने किया निशुल्क उपचार
स्वास्थ्य विभाग द्वारा 76 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवाइयाँ वितरित की गईं
12 आयुष्मान कार्ड बनाए गए
होम्योपैथिक विभाग ने 74 लोगों की जांच की
आयुष विभाग द्वारा 29 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवा दी गई
समाज कल्याण व डेयरी विभाग की अहम भूमिका
समाज कल्याण विभाग द्वारा
13 पेंशन आवेदन भरवाए गए
02 दिव्यांग बस पास बनाए गए
02 लाभार्थियों को शादी अनुदान
03 व्यक्तियों को जीविका अवसर प्रोत्साहन योजना का लाभ
डेयरी विभाग द्वारा
250 लोगों को साईलेज एवं दुधारू पशु योजना से लाभान्वित किया गया
525 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ
राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कुल 525 व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया, जिनमें प्रमुख योजनाएं रहीं—
मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना
ब्रॉयलर फार्म एवं बैकयार्ड पोल्ट्री योजना
मुख्यमंत्री बाल पोषण एवं महिला पोषण योजना
महिला व युवक मंगल दल गठन
मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना
राष्ट्रीय पशुधन मिशन (पशुधन बीमा)
मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक मेधावी बालिका एवं प्रोत्साहन योजनाएं




