Breaking News

हाईवे पर गुंडागर्दी पड़ी भारी,एसएसपी अजय गणपति के एक्शन से 8 हुड़दंगी गिरफ्तार

Share

हाईवे पर गुंडागर्दी पड़ी भारी,एसएसपी अजय गणपति के एक्शन से 8 हुड़दंगी गिरफ्तार

 

किच्छा : किच्छा-पुलभट्टा हाईवे पर बीच सड़क हुड़दंग और मारपीट करने वालों पर पुलिस ने कड़ा शिकंजा कस दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई मारपीट की वीडियो का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देश पर थाना पुलभट्टा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के कुल 08 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार 04 जून 2026 को सिरौलीकला के पास किच्छा-पुलभट्टा हाईवे पर आपसी विवाद के दौरान सड़क पर जमकर हंगामा और मारपीट हुई थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच कर दोनों पक्षों के आठ आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई।
एसएसपी अजय गणपति ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सार्वजनिक स्थानों पर कानून व्यवस्था बिगाड़ने, सड़क पर अराजकता फैलाने और हुड़दंग करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।


Share
error: Content is protected !!