Breaking News

छात्रसंघ चुनाव गोलीकांड का मुख्य आरोपी गगन रतनपुरिया मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

छात्रसंघ चुनाव गोलीकांड का मुख्य आरोपी गगन रतनपुरिया मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

रुद्रपुर। छात्रसंघ चुनाव नामांकन के दौरान हुई गोलीबारी के मुख्य आरोपी गगन रतनपुरिया को पुलिस ने शक्तिफार्म क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली उसके पैर में लगने से वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोचकर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां वह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इलाज करा रहा है।

Advertisement

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने जानकारी दी कि गगन रतनपुरिया लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था। शनिवार देर रात उसकी लोकेशन सिटारगंज क्षेत्र में मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी की। इस दौरान गगन अपने साथियों मोहम्मद रजत, देवेंद्र कुमार और विपिन ठाकुर के साथ कार से फरार होने की फिराक में था। पुलिस को देखकर उसने जंगल की ओर भागने की कोशिश की और फायरिंग भी की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा।

पुलिस ने गगन के साथ-साथ गोलीकांड में शामिल अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। सभी से पूछताछ जारी है। पुलिस का दावा है कि बहुत जल्द पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। भारी पुलिस बल तैनात कर किसी भी अप्रिय स्थिति को टालने की कोशिश की जा रही है। इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों और छात्रों ने राहत की सांस ली है।

Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.