Breaking News

खटीमा पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, जनता दरबार में सुनीं समस्याएं

Share

खटीमा पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, जनता दरबार में सुनीं समस्याएं

खटीमा: पुष्कर सिंह धामी शनिवार को अपने गृह क्षेत्र खटीमा पहुंचे, जहां उन्होंने हेलीपैड और कैंप कार्यालय लोहियाहेड में जनता एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जन समस्याओं का शीघ्र समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने आमजन से सीधे संवाद करते हुए विभिन्न शिकायतों और मांगों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की और जनप्रतिनिधियों से फीडबैक लिया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार जनता के प्रति जवाबदेह है और प्रत्येक व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों से विकास कार्यों में तेजी लाने और पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा, सांसद प्रतिनिधि रविंद्र राणा, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश भट्ट, भवानी भंडारी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, एएसपी डॉ. उत्तम सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।


Share
error: Content is protected !!